आशा और सुपरवाइजर कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन,
शब्द अग्नि मनोज जैन कलाकार
अशोकनगर। बुधवार को अपनी लंबित मांगों को लेकर आशा एवं सुपरवाइजर कार्यकर्ता महासंघ ने एक प्रदर्शन किया। भारतीय मजदूर संघ के जिलाध्यक्ष हरिसिंह रघुवंशी ;के नेतृत्व और महासंघ की प्रदेश उपाध्यक्ष पूजा पटेल की उपस्थिति में यह आंदोलन किया गया। बड़ी संख्या में जुटी महिला कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट गेट के सामने लगातार 5 घंटे तक धरना प्रदर्शन किया। इसके बाद कलेक्ट्रेट परिसर में नारों के साथ एक रैली निकाली गई। रैली के समापन पर मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन कलेक्टर प्रतिनिधि को सौंपा गया। ज्ञापन का वाचन प्रदेश उपाध्यक्ष पूजा पटेल द्वारा किया गया। ज्ञापन में मुख्य रूप से 6 सितंबर 2023 को तत्कालीन मुख्यमंत्री द्वारा की गई घोषणाओं को लागू करने की मांग की गई। कार्यकर्ताओं ने याद दिलाया कि सरकार ने हर साल आशा कार्यकर्ताओं और सुपरवाइजरों के मानदेय में 1000 की वृद्धि करने का वादा किया था, जो आज तक अधूरा है। साथ ही महासंघ ने अपनी 14 सूत्रीय मांगों को सामने रखा, जिसमें निश्चित मानदेय, सामाजिक सुरक्षा और कार्यस्थल पर बेहतर सुविधाएं शामिल हैं।
Author: Shabd Agni
.