VISITORS

0 1 0 7 9 6

June 11, 2026 1:13 am

+91 8878812345

Explore

Search

June 11, 2026 1:13 am

प्रतीत चांडक का IIMC नई दिल्ली में चयन

शब्द अग्नि / हिमालय गोहिया 

सीहोर / अहमदपुर के युवा प्रतिभाशाली छात्र प्रतीत चांडक का चयन देश के प्रतिष्ठित मीडिया शिक्षण संस्थान (IIMC) नई दिल्ली में पीजी डिप्लोमा कार्यक्रम हेतु हुआ है। उनके चयन से परिवार, मित्रों एवं क्षेत्रवासियों में हर्ष का माहौल है। प्रतीत चांडक अहमदपुर क्षेत्र के उन चुनिंदा युवाओं में शामिल हो गए हैं जिन्हें उच्च शिक्षा के लिए देश के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान में अध्ययन का अवसर प्राप्त हुआ है। उन्होंने अपनी स्नातक शिक्षा एमसीयू से प्राप्त की है। कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (CUET-PG) के आधार पर उनका चयन IIMC नई दिल्ली में हुआ है। प्रतीत वर्तमान में भोपाल में जनसंचार विषय की पढ़ाई कर रहे थे। वे अपने प्रभावशाली वक्तृत्व कौशल, समाचार लेखन तथा रचनात्मक लेखनी के लिए जाने जाते हैं। छात्र जीवन के दौरान उन्होंने विभिन्न सामाजिक एवं मीडिया गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी निभाई है।

प्रतीत के पिता दिनेश चांडक ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए बताया कि उनका सपना था कि उनका पुत्र दिल्ली में रहकर उच्च शिक्षा प्राप्त करे। आज देश के अग्रणी मीडिया संस्थान में प्रवेश मिलने से उनका यह सपना साकार होता दिखाई दे रहा है। उन्होंने इस उपलब्धि का श्रेय परिवार के सहयोग, शिक्षकों के मार्गदर्शन तथा प्रतीत की मेहनत को दिया। प्रतीत को इस उपलब्धि पर परिवारजनों, मित्रों, शिक्षकों एवं शुभचिंतकों द्वारा लगातार बधाइयाँ एवं शुभकामनाएँ दी जा रही हैं।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर