मुआवजे से असंतुष्ट नहीं परिजन
शब्द अग्नि/आशीष बृजेश द्विवेदी
सिंगरौली। रिलायंस कोयला खदान में हुए हादसे में जान गंवाने वाले ऑपरेटर के परिजन कंपनी द्वारा घोषित मुआवजे से संतुष्ट नहीं हैं। मृतक के परिवार का आरोप है कि दुर्घटना के कई घंटे बाद मुआवजे की घोषणा की गई, लेकिन तय की गई राशि परिवार को हुए नुकसान और भविष्य की जरूरतों के मुकाबले बेहद कम है।
हादसे के बाद परिजनों और स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश देखा जा रहा है। परिवार ने मृतक के आश्रित को स्थायी रोजगार, उचित आर्थिक सहायता और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग उठाई है। उनका कहना है कि हादसे की जिम्मेदारी तय कर दोषियों पर भी कार्रवाई होनी चाहिए।
मौके पर तनावपूर्ण स्थिति को देखते हुए प्रशासन और कंपनी प्रबंधन लगातार परिजनों से बातचीत कर मामले को शांत कराने में जुटे हुए हैं। हालांकि, समाचार लिखे जाने तक परिजन अपनी मांगों पर अड़े हुए हैं और उचित न्याय मिलने तक संघर्ष जारी रखने की बात कह रहे हैं।
Author: Shabd Agni
.