VISITORS

0 1 0 7 9 6

June 11, 2026 1:08 am

+91 8878812345

Explore

Search

June 11, 2026 1:08 am

कटनी-बरही से बरगवां तक फोरलेन की राह हुई आसान

सांसद राजेश मिश्रा के प्रयासों को मिली बड़ी सफलता

शब्द अग्नि/आशीष बृजेश द्विवेदी

सिंगरौली/ सीधी
संसदीय क्षेत्र की बहुप्रतीक्षित कटनी-बरही-ब्यौहारी-मझौली-सरई-बरगवां फोरलेन सड़क परियोजना को लेकर सांसद डॉ. राजेश मिश्रा के प्रयासों को महत्वपूर्ण गति मिली है। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने सांसद की मांग पर सकारात्मक रुख अपनाते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। सांसद डॉ. राजेश मिश्रा ने हाल ही में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात कर इस महत्वपूर्ण फोरलेन मार्ग के निर्माण की मांग प्रमुखता से उठाई थी। इसके बाद केंद्रीय मंत्री का पत्र प्राप्त हुआ है, जिसमें परियोजना के संबंध में आवश्यक कार्रवाई शुरू करने की जानकारी दी गई है।

यह फोरलेन मार्ग बनने से सीधी, सिंगरौली, शहडोल और आसपास के क्षेत्रों की सड़क कनेक्टिविटी मजबूत होगी। साथ ही व्यापार, उद्योग, पर्यटन और परिवहन गतिविधियों को नई गति मिलेगी, जिससे क्षेत्र के आर्थिक एवं सामाजिक विकास को बढ़ावा मिलेगा। श्री मिश्रा ने कहा कि केंद्र सरकार के सहयोग से यह लंबे समय से लंबित परियोजना जल्द ही धरातल पर उतरने की उम्मीद है। उन्होंने इस मामले में त्वरित संज्ञान लेने और कार्रवाई प्रारंभ कराने के लिए केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के प्रति आभार व्यक्त किया। फोरलेन परियोजना को मिली केंद्रीय स्तर पर हरी झंडी से क्षेत्र के विकास की नई संभावनाएं खुल गई हैं।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर