शब्द अग्नि/आशीष बृजेश द्विवेदी
सिंगरौली/ म.प्र. शासन की पंचायत एवं ग्रामीण विकास राज्य मंत्री एवं चितरंगी विधायक राधा सिंह ने अपने मैहर प्रवास के दौरान मिले स्नेह, सम्मान और आत्मीय स्वागत के लिए वरिष्ठजनों, पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का हृदय से आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि जब भी उन्हें माँ शारदा की नगरी मैहर जाने का अवसर मिलता है, वहाँ के वरिष्ठजनों और समर्पित कार्यकर्ताओं का प्रेम, विश्वास एवं आशीर्वाद उन्हें जनसेवा और संगठन के प्रति और अधिक समर्पण के साथ कार्य करने की प्रेरणा देता है। राधा सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी केवल एक राजनीतिक संगठन नहीं, बल्कि संस्कारों, आत्मीयता और पारिवारिक भावनाओं से जुड़ा एक विशाल परिवार है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं एवं वरिष्ठजनों के स्नेह, सम्मान और शुभकामनाओं को अपनी सबसे बड़ी पूंजी बताते हुए उनके प्रति कृतज्ञता व्यक्त की।
Author: Shabd Agni
.