VISITORS

0 1 1 3 3 5

June 12, 2026 1:54 am

+91 8878812345

Explore

Search

June 12, 2026 1:54 am

मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर पौधारोपण

शब्द अग्नि / धार

गंधवानी, 11 जून। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे “विश्वास, विकास और जनकल्याण के 12 वर्ष” अभियान के अंतर्गत आज भाजपा धार ग्रामीण जिले के गंधवानी सीएम राइज स्कूल में प्रगति पथ यात्रा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं एवं जनप्रतिनिधियों ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। भाजपा द्वारा 5 जून से 21 जून तक देशभर में जनसंपर्क, सेवा एवं जनकल्याण कार्यक्रमों की श्रृंखला आयोजित की जा रही है, जिसमें प्रगति पथ यात्राएं भी शामिल हैं। इसी के तहत गंधवानी के सीएम राइज स्कूल में निर्माणाधीन बिल्डिंग का निरीक्षण किया
बिल्डिंग का निर्माण लगभग 22 करोड़ 94 की लागत से हो रहा है, गंधवानी क्षेत्र के युवाओं को शिक्षा के लिए अन्य जगह नही जाना होगा युवाओं को भविष्य में अच्छी शिक्षा प्राप्त होगीसाथ ही पिछले 12 वर्षों में देश ने विकास, आधारभूत संरचना, डिजिटल सेवाओं, किसान कल्याण, महिला सशक्तिकरण तथा गरीब कल्याण के क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति की है। केंद्र सरकार की विभिन्न जनहितैषी योजनाओं का लाभ समाज के सभी वर्गों तक पहुंचा है।

 

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर