VISITORS

0 1 1 3 3 2

June 12, 2026 1:37 am

+91 8878812345

Explore

Search

June 12, 2026 1:37 am

खाद संकट और ई-टोकन के खिलाफ चक्काजाम

शब्द अग्नि मनोज जैन कलाकार

अशोकनगर। क्षेत्र में किसानों की लंबे समय से चली आ रही समस्याओं को लेकर गुरुवार को ब्लॉक एवं किसान कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में प्रदर्शन किया गया। खाद की किल्लत और तकनीकि खामियों से नाराज कांग्रेस कार्यकर्ताओं और किसानों ने मुख्य मार्ग पर चक्का जाम कर शासन-प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन के कारण कुछ समय के लिए यातायात पूरी तरह ठप रहा। प्रदर्शनकारियों का नेतृत्व कर रहे कांग्रेस नेताओं ने कहा कि रबी सीजन की शुरुआत होते ही किसानों को समय पर खाद उपलब्ध नहीं हो पा रहा है। खाद के लिए अन्नदाताओं को अलसुबह से ही लंबी कतारों में लगना पड़ रहा है, जिसके बाद भी उन्हें खाली हाथ लौटना पड़ता है। कांग्रेस ने आरोप लगाया कि खाद वितरण में बड़े पैमाने पर गड़बड़ी और कालाबाजारी हो रही है। बिचौलिए सक्रिय हैं और ऊंचे दामों पर खाद बेंची जा रही है, जिस पर प्रशासन तत्काल रोक लगाए।

नई ई-टोकन व्यवस्था पर भी भारी आक्रोश व्यक्त किया

चक्का जाम के दौरान किसानों ने नई ई-टोकन व्यवस्था पर भी भारी आक्रोश व्यक्त किया। किसानों का कहना है कि टोकन जनरेट करने के दौरान आए दिन सर्वर डाउन रहता है। इस तकनीकि खराबी के कारण वे दिनभर भटकने को मजबूर हैं। प्रदर्शनकारियों ने मांग की है कि इस जटिल ई-टोकन प्रक्रिया को सरल, पारदर्शी और सुचारु बनाया जाए ताकि अनपढ़ और ग्रामीण किसानों को भी आसानी से सुविधाएं मिल सकें। घंटों चले चक्काजाम के बाद मौके पर पहुंचे संबंधित प्रशासनिक अधिकारियों को कांग्रेसजनों और किसान प्रतिनिधियों ने एक संयुक्त ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में चेतावनी दी गई है कि यदि खाद का सुचारु वितरण सुनिश्चित नहीं किया गया और तकनीकि समस्याओं का शीघ्र समाधान नहीं हुआ तो आगामी दिनों में उग्र आंदोलन किया जाएगा। प्रशासन ने जल्द उचित कदम उठाने का आश्वासन दिया है।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर