VISITORS

0 1 1 7 0 9

June 13, 2026 4:02 am

+91 8878812345

Explore

Search

June 13, 2026 4:02 am

रेलवे लाइन का 95 प्रतिशत कार्य पूरा

शेष कार्य पूर्ण करने के निर्देश

जनकल्याण शिविरों के माध्यम से पात्र हितग्राहियों को, लाभान्वित करें-कमिश्नर

शब्द अग्नि
जिला ब्यूरो बंटी सोनी

श्योपुर, संभागायुक्त सुरेश कुमार ने निर्देश दिये कि वीरपुर से श्योपुर तक रेलवे लाइन का कार्य शीघ्रता से पूर्ण किया जायें। वर्तमान में 95 प्रतिशत कार्य पूर्ण हो गया है, रेलवे ट्रेक तथा स्टेशनों के निर्माण में जो कार्य शेष है, उसे जल्द से जल्द पूरा किया जायें। वे आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित विभागीय अधिकारियों की बैठक के दौरान दिशा निर्देश दे रहे थे। बैठक में कलेक्टर सुश्री शीला दाहिमा, अपर कलेक्टर रूपेश उपाध्याय, प्रभारी सीईओ जिला पंचायत एवं एसडीएम श्योपुर गगन सिंह मीणा, कराहल बीएस श्रीवास्तव, डिप्टी कलेक्टर संजय जैन एवं विजय शाक्य सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे। संभागायुक्त सुरेश कुमार को रेलवे अधिकारियों ने समीक्षा के दौरान अवगत कराया कि वीरपुर से श्योपुर के बीच 70.49 किलोमीटर के रेलवे ट्रेक सहित अन्य कार्य 95 प्रतिशत पूर्ण हो गये है तथा मार्च 2027 तक सभी कार्यो को पूर्ण कर लिया जायेगा। इस दौरान जानकारी दी गई कि 8 स्टेशनों पर फिनिशिंग का कार्य चल रहा है।

संभागायुक्त सुरेश कुमार ने निर्देश दिये कि विश्व पर्यावरण दिवस से 21 जून 2026 तक अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के मध्य भारत सरकार एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा है, जिसके तहत वृक्षारोपण, स्वच्छता अभियान तथा जनकल्याण शिविर आयोजित किये जाने है। पौधरोपण कार्यो के फोटो वायुदूत अंकुर एप पर अपलोड किये जायें, इसी प्रकार जनकल्याण शिविरों के माध्यम से योजनाओं में शेष पात्र हितग्राहियों का पंजीकरण कर लाभ प्रदान किया जाये। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 21 जून का आयोजन जिला मुख्यालय सहित विकासखण्ड मुख्यालयों पर किया जायें।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर