VISITORS

0 1 8 8 2 7

August 13, 2026 1:27 am

+91 8878812345

लेटेस्ट न्यूज़

दमोह : आनंद धाम परिसर में किया पौधारोपण

एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत सांसद राहुल सिंह लोधी ने किया पौधरोपण 

शब्द अग्नि अनुराग बजाज

दमोह -पर्यावरण संरक्षण और हरित विकास को बढ़ावा देने के उद्देश्य से चलाए जा रहे “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के अंतर्गत शुक्रवार सुबह आनंद धाम परिसर में दमोह सांसद राहुल सिंह लोधी ने पौधारोपण किया। इस दौरान आंवला, जामुन सहित विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपित किए गए। कार्यक्रम में उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं वन विभाग के अधिकारियों ने भी पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। सांसद राहुल सिंह ने लोगों से अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा उनकी देखभाल करने का आह्वान करते हुए कहा वृक्षारोपण केवल एक दिन का कार्य नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए सुरक्षित और स्वच्छ पर्यावरण सुनिश्चित करने का संकल्प है। कार्यक्रम के दौरान पर्यावरण संरक्षण, जल संवर्धन एवं हरित क्षेत्र बढ़ाने की दिशा में सामूहिक सहभागिता पर भी जोर दिया गया। ग्रामीणों और उपस्थित लोगों ने अभियान को सफल बनाने हेतु अधिक से अधिक पौधे लगाने का संकल्प लिया।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर