VISITORS

0 1 2 2 7 0

June 15, 2026 4:46 pm

+91 8878812345

Explore

Search

June 15, 2026 4:46 pm

शिक्षा सत्र शुरू, स्कूलों मे लटक रहे ताले

शब्द अग्नि / गंधवानी : 8 जून से नए शिक्षा सत्र की शुरुआत हो चुकी है लेकिन ग्रामीण क्षेत्र में कई विद्यालयों में ताले लगें हुए दिखाई दिए ज्यादा दूर की बात क्या करें गंधवानी शिक्षा केंद्र से महज चार-पांच किलोमीटर के दायरे में आने वाले स्कूलों में जा कर देखा तो कई स्कूल में ताले तो कई स्कूल में एक शिक्षक दिखाई दिए जब उनसे पूछा तो दूसरे शिक्षक कहाँ है तो गाँव में सर्वे करने गए ऐसा बताया गया l एक डेढ़ माह के अवकाश के पश्चात भी शिक्षको का स्कूल के प्रति जवावदेह नहीं होना सोचनीय प्रश्न है?

शिक्षको के साथ साथ जन शिक्षा अधिकारी व जन शिक्षा केंद्र से जुड़े समस्त स्टॉफ तथा संकुल के जवावदारों की लापरवाही उजागर हो रही है l एक और प्रयावेट स्कूलवाले घर घर जाकर बच्चों को भर्ती के लिए मनुहार कर रहे है वही गंधवानी शिक्षा विभाग अधिकारी, बीआरसी व स्टॉफ विगत छे महीने पूर्व हुए रिटायर्ड शिक्षकों की विधाई पार्टियों में रूचि ले रहे है जबकी मध्यप्रदेश शासन स्कूल चलो अभियान पर जोर दे रहा है उस अभियान को सार्थक करना शिक्षा विभाग का काम है वही स्कूलों में ताले नहीं खुलना अभियान को असफलता की और तो कदम नहीं है l

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर