शब्द अग्नि l राज ठाकुर बाड़ी
बाड़ी. नगर में करीब 6 करोड़ रुपए की लागत से बना नया, आधुनिक तहसील भवन पूरी तरह तैयार है। यह भवन पिछले छह महीने से खाली पड़ा है। निर्माण एजेंसी तहसील प्रशासन को भवन सुपुर्द कर चुकी है। कार्यालय का स्थानांतरण अब तक नहीं हुआ। इस वजह से भवन पर खर्च की गई गई सार्वजनिक धनराशि का लाभआमजन को नहीं मिल पा रहा है।
पुरानी व्यवस्था में कामकाज जारी
वहीं, पुरानी व्यवस्था में कामकाज जारी रहने से नागरिकों को आधुनिक सुविधाओं और बेहतर प्रशासनिक सेवाओं का इंतजार करना पड़ रहा है। छह महीने से कार्यालय का काम नए भवन में शुरू नहीं हुआ। लंबे समय से कार्यालय का संचालन बारना विभाग के विश्राम गृह से हो रहा है। जनभावनाओं और प्रशासनिक जरूरतों को देखते हुए सरकार ने नए तहसील भवन को मंजूरी दी थी।
बाड़ी. शुभारंभ का इंतजार कर रहा नया भवन।
बाड़ी. पुराने जर्जर भवन में चल रहा कार्यालय।
निर्माण पूरा हुआ। हैंडओवर की प्रक्रिया भी पूरी हुई। इसके बाद भी छह महीने से स्थिति जस की तस है। गर्मियों में भीषण गर्मी, बारिश में छत से टपकता बारिश का पानी, कर्मचारियों के लिए परेशानी का कारण बनता है। बारिश के दौरान छत से पानी टपकता है। कई जगह पानी भर जाता है। इससे राजस्व अभिलेख, सरकारी दस्तावेज, उपकरण प्रभावित होने पर खतरा रहता है। भवन में जगह की कमी भी है। कर्मचारियों को परेशानी होती है। रोज आने वाले ग्रामीणों को भी परेशानी होती है।
क्या कहते हैं अधिकारी
हमारी प्राथमिकता है कि सभी आवश्यक तैयारियां पूरी होने के बाद कार्यालय को जल्द से जल्द नए भवन में स्थानांतरित किया जाए, ताकि कर्मचारियों और आमजन को बेहतर सुविधाएं मिल सकें।
सुनील शर्मा, तहसीलदार
स्थानीय नागरिक , महेंद्र सिंह ठाकुर, अनबर खान, सुरेश श्रीवास्तव का कहना है कि जब करोड़ों रुपए खर्च कर भवन तैयार हो चुका है, तब उपयोग में देरी समझ से परे है। जल्द नए भवन में कार्यालय स्थानांतरित कर आधुनिक सुविधाओं का लाभ आमजन तक पहुंचाना चाहिए।
Author: Shabd Agni
.