VISITORS

0 1 2 2 6 9

June 15, 2026 4:21 pm

+91 8878812345

Explore

Search

June 15, 2026 4:21 pm

बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम शिविर का किया शुभारंभ

शब्द अग्नि/ सीमान्त राव बन्सोड़

बालाघाट – जिले के प्रभारी मंत्री एवं मध्यप्रदेश शासन के स्कूल शिक्षा तथा परिवहन मंत्री श्री राव उदय प्रताप सिंह ने शनिवार 13 जून 2026 को जिला शीघ्र हस्तक्षेप केंद्र (डीईआईसी) परिसर में आयोजित जिला स्तरीय राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (आरबीएसके) शिविर का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने ईको मशीन यूनिट एवं नेत्र रोग जांच के लिए उच्च गुणवत्ता वाली वीईपी मशीन यूनिट का फीता काटकर लोकार्पण किया।

शिविर में बच्चों के हृदय रोग, नेत्र रोग, हर्निया, जन्मजात मोतियाबिंद, टंग टाई सहित विभिन्न गंभीर बीमारियों की विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा जांच एवं उपचार किया गया। गंभीर बीमारियों से ग्रसित बच्चों की पहचान कर उन्हें आगे के उपचार के लिए जबलपुर रेफर किया गया।

समारोह को संबोधित करते हुए प्रभारी मंत्री श्री राव उदय प्रताप सिंह ने कहा कि शिविर में बड़ी संख्या में हितग्राहियों की उपस्थिति इसकी सफलता का प्रमाण है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में प्रदेश सरकार गंभीर बीमारियों से पीड़ित बच्चों के लिए निशुल्क उपचार की प्रभावी व्यवस्था कर रही है। बालाघाट जिला विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में लगातार उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहा है। शिविर में गैलेक्सी सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल, जबलपुर से आए हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. अखिलेश दुबे, जिला चिकित्सालय के सर्जिकल विशेषज्ञ डॉ. शुभम लिल्हारे तथा नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. अदिति विधा सहित चिकित्सा दल द्वारा बच्चों की जांच एवं उपचार किया गया।

 

 

 

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर