VISITORS

0 1 1 9 0 0

June 14, 2026 2:05 am

+91 8878812345

Explore

Search

June 14, 2026 2:05 am

नवीन विद्युत उपकेंद्र निर्माण कार्य का शुभारंभ

भूमिपूजन

सिरगुड़ी में 4.78 करोड़ की लागत से बनेगा नवीन विद्युत उपकेंद्र, सांसद डॉ. राजेश मिश्रा व राज्यमंत्री राधा सिंह ने किया निर्माण कार्य का शुभारंभ

शब्द अग्नि/आशीष बृजेश द्विवेदी

सिंगरौली / क्षेत्र में विद्युत अधोसंरचना को सुदृढ़ बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए सिंगरौली जिले के बरगवां वितरण केंद्र अंतर्गत सिरगुड़ी में नवीन 33/11 के.व्ही. विद्युत उपकेंद्र के निर्माण कार्य का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर सीधी-सिंगरौली सांसद डॉ. राजेश मिश्रा एवं मध्यप्रदेश शासन की पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की राज्यमंत्री आदरणीया श्रीमती राधा सिंह मुख्य रूप से उपस्थित रहीं। लगभग 4 करोड़ 78 लाख 74 हजार रुपये की लागत से निर्मित होने वाले इस विद्युत उपकेंद्र से क्षेत्र के 14 ग्रामों के लगभग 7,850 उपभोक्ताओं को गुणवत्तापूर्ण एवं निर्बाध विद्युत आपूर्ति का लाभ मिलेगा। परियोजना के अंतर्गत 8.85 किलोमीटर लंबी 33 के.व्ही. लाइन, 12.23 किलोमीटर 11 के.व्ही. लाइन का निर्माण तथा 5 एमवीए क्षमता के पावर ट्रांसफार्मर की स्थापना की जाएगी। इस उपकेंद्र के शुरू होने से बैरिहवा, धरौहा, अजगढ़, गौरीहवा, खैरधन, सिधार, सिलफोरी, भोस, चकरिया, चुरकी, बड़गढ़, कटरीहार, सकेती एवं बुटवा सहित आसपास के गांवों में वोल्टेज की समस्या में सुधार होगा तथा फाल्ट की स्थिति में विद्युत आपूर्ति शीघ्र बहाल की जा सकेगी। इससे कृषि, घरेलू एवं स्थानीय व्यावसायिक गतिविधियों को भी सीधा लाभ मिलेगा।

 

 

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर