VISITORS

0 1 1 9 0 0

June 14, 2026 2:04 am

+91 8878812345

Explore

Search

June 14, 2026 2:04 am

मलेरिया जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

मलेरिया जागरूकता रथ

25 जून तक जिले के संवेदनशील ग्रामों में चलाया जाएगा विशेष जनजागरूकता अभियान

शब्द अग्नि/आशीष बृजेश द्विवेदी

सिंगरौली, 13 जून 2026। जिले को वर्ष 2030 तक मलेरिया मुक्त बनाने के लक्ष्य को लेकर स्वास्थ्य विभाग द्वारा मलेरिया निरोधक माह जून के अंतर्गत व्यापक जनजागरूकता अभियान प्रारंभ किया गया है। इसी क्रम में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. पुष्पराज सिंह ठाकुर ने मलेरिया, डेंगू एवं अन्य वाहक जनित रोगों के प्रति आमजन को जागरूक करने हेतु मलेरिया जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. ठाकुर ने कहा कि आगामी वर्षाकाल को दृष्टिगत रखते हुए मलेरिया के संक्रमण को रोकना स्वास्थ्य विभाग की प्राथमिकता है। मलेरिया जागरूकता रथ के माध्यम से ग्राम स्तर पर लोगों को रोग के कारणों, लक्षणों, उपचार एवं बचाव के उपायों की जानकारी दी जाएगी, जिससे वे समय रहते सावधानी बरत सकें और जिले को मलेरिया मुक्त बनाने के अभियान में सहभागी बन सकें।

 

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर