योग महोत्सव
प्रशासन और आयुष विभाग की अनूठी पहल
शब्द अग्नि/आशीष बृजेश द्विवेदी सिंगरौली
सिंगरौली। मध्यप्रदेश शासन के निर्देशानुसार जिला प्रशासन एवं आयुष विभाग सिंगरौली द्वारा “स्वस्थ नागरिक, समृद्ध भारत” के संकल्प के साथ अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 का भव्य आयोजन किया जा रहा है। “घर-घर योग, हर व्यक्ति निरोग” के संदेश को जन-जन तक पहुँचाने के लिए जिले में व्यापक स्तर पर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। इस महोत्सव के तहत आगामी 14 जून से प्रथम चरण के कार्यक्रमों की शुरुआत होने जा रही है, जबकि अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर 21 जून को मुख्य समारोह का आयोजन किया जाएगा।
पूरे अभियान का मुख्य उद्देश्य लोगों को दैनिक जीवन में योग, आयुर्वेद, नेचुरोपैथी, यूनानी और सिद्धा जैसी पद्धतियों को अपनाने के लिए प्रेरित करना है ताकि नागरिक तनाव मुक्त, स्वस्थ और मानसिक रूप से शांत जीवन जी सकें।इस वृहद अभियान से आम जनता को जोड़ने के लिए जिला प्रशासन ने एक विशेष ऑनलाइन व्यवस्था की है, जिसके तहत नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में पंजीयन (रजिस्ट्रेशन) कराने की अपील की गई है। आम जनता घर बैठे ही टोल-फ्री नंबर 1800-315-7008 पर कॉल करके अपना मुफ्त पंजीयन सुनिश्चित करा सकती है। पंजीकरण पूर्ण होने के बाद नागरिकों के व्हाट्सएप नंबर पर सीधे योग प्रशिक्षण सत्र की लिंक और समय की जानकारी भेजी जाएगी। प्रशासन ने जिले के सभी नागरिकों से इस डिजिटल माध्यम के जरिए पंजीयन कराकर सत्र से जुड़ने, प्रतिदिन कम से कम 30 मिनट योग व प्राणायाम करने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का आग्रह किया है।
Author: Shabd Agni
.