VISITORS

0 1 2 0 7 7

June 14, 2026 3:50 pm

+91 8878812345

Explore

Search

June 14, 2026 3:50 pm

इंस्टाग्राम पर आपत्तिजनक पोस्ट आरोपी गिरफ्तार

महिला की फर्जी इंस्टाग्राम आईडी बनाकर आपत्तिजनक पोस्ट करने वाला आरोपी गिरफ्तार

शब्द अग्नि / जमीर मंसूरी

खरगोन। साइबर सेल खरगोन एवं थाना गोगावां की संयुक्त टीम ने महिला की फर्जी इंस्टाग्राम आईडी बनाकर आपत्तिजनक पोस्ट करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान रतलाम निवासी आशीष पिता मंगलदास चौहान के रूप में हुई है। गोगावां निवासी महिला की शिकायत पर पुलिस ने तकनीकी जांच कर आरोपी को चिन्हित किया। पूछताछ में आरोपी ने महिला के परिवार से पुरानी रंजिश के चलते फर्जी आईडी बनाकर उसे बदनाम करने की बात स्वीकार की। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त करीब 15 हजार रुपये कीमत का मोबाइल फोन भी जब्त किया है। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध आईटी एक्ट एवं अन्य धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर