VISITORS

0 1 2 1 1 3

June 14, 2026 7:41 pm

+91 8878812345

Explore

Search

June 14, 2026 7:41 pm

निवाली में किया बीज वितरण केंद्र का उद्घाटन

शब्द अग्नि / एजाज मंसूरी

बड़वानी / विकासखण्ड निवाली स्थित किसान ज्ञान भवन परिसर में बीज वितरण केन्द्र का उद्घाटन विधायक श्री श्याम बर्डे द्वारा किया गया। कार्यक्रम में माननीय विधायक द्वारा कृषकों को HDPS कपास की खेती अपनाने हेतु प्रोत्साहित किया गया तथा उन्नत कृषि तकनीकों के माध्यम से उत्पादन एवं आय में वृद्धि करने की बात कही गई। इस अवसर पर उप संचालक कृषि श्री के.सी. वास्केल द्वारा कृषकों को कृषि को लाभकारी व्यवसाय बनाने हेतु HDPS कपास एवं प्राकृतिक खेती अपनाने की सलाह दी गई।  वरिष्ठ नेता श्री कन्हैयालाल सिसोदिया एवं किसान मोर्चा अध्यक्ष श्री राजेन्द्र सिटोले द्वारा भी कृषकों को शासन की कृषि हितैषी योजनाओं की जानकारी देते हुए उन्नत खेती अपनाने हेतु प्रेरित किया गया। कार्यक्रम के अंतर्गत राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन — मोटा अनाज योजना के तहत मक्का बीज किस्म HQPM-5, HDPS कपास ATCH-605 तथा क्लोजर स्पेसिंग कपास हेतु Bio-6001 बीज का कुल 120 कृषकों को वितरण किया गया।

 

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर