VISITORS

0 1 8 8 2 9

August 13, 2026 1:49 am

+91 8878812345

लेटेस्ट न्यूज़

मूंदी में 3 दिवसीय जनकल्याण शिविर का हुआ शुभारम्भ

शब्द अग्नि / एजाज मंसूरी

खंडवा / जिले के विभिन्न विकासखण्ड एवं नगरीय निकायों के मुख्यालयों पर तीन दिवसीय जनकल्याण शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इन शिविरों में केन्द्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के अंतर्गत छूटे हुए पात्र लाभार्थियों के पंजीकरण के लिए व्यवस्था की गई है।  इसी क्रम में शुक्रवार को नगर परिषद मूंदी द्वारा कुशाभाऊ ठाकरे बाल उद्यान में जनकल्याण शिविर आयोजित किया गया। जनकल्याण शिविर में सांसद श्री ज्ञानेश्वर पाटिल, विधायक श्री नारायण पटेल, नगर परिषद अध्यक्ष श्रीमती ज्योति बाला राठौर सहित अन्य जनप्रतिनिधि और अधिकारीगण मौजूद थे। अतिथियों ने हितग्राहियों को संबोधित किया और हितग्राहियों को स्वीकृति पत्र वितरित किये।  इस अवसर पर नगर परिषद उपाध्यक्ष श्री राज नारायण मंडलोई, पार्षद श्रीमती प्रमिला दिनेश चौधरी, श्रीमती जागृति दिनेश मालवीय, श्रीमती खुश्याली बाई राजेंद्र डोडे, श्री धर्मेंद्र राठौर, श्री हीरालाल निहाल, सांसद प्रतिनिधि श्री चंद्रमोहन जी राठौर और भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष श्री हरीश कोटवाले भी मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन श्री राजेंद्र चौहान ने किया एवं आभार प्रदर्शन श्री आकाश शर्मा ने किया।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर