VISITORS

0 1 8 8 2 2

August 12, 2026 10:47 pm

+91 8878812345

लेटेस्ट न्यूज़

उज्जैन : विधिक साक्षरता शिविर आयोजित किया गया

शब्द अग्नि / एजाज मंसूरी
उज्जैन। मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के निर्देशानुसार शनिवार को श्रवण एवं वाक् बाधित व्यक्तियों को उनके विधिक अधिकारों, उपलब्ध कल्याणकारी योजनाओं एवं विधिक सेवाओं के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से प्रदेशव्यापी विधिक साक्षरता शिविर अभियान के अंतर्गत जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के एडीआर सेंटर में श्रवण एवं वाक् बाधित व्यक्तियों के लिए जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। उक्त प्रदेशव्यापी विधिक जागरूकता शिविर “अनुगूंज” का ऑनलाइन शुभारंभ कार्यक्रम माननीय मुख्य न्यायाधीपति के करकमलों से प्रातः 10.30 बजे किया गया। एडीआर सेंटर में आयोजित हुए ऑनलाइन जागरूकता शिविर में मान. श्री अरविंद प्रताप सिंह चौहान विशेष न्यायाधीश एट्रोसिटी एक्ट, श्री अनुराग शर्मा जिला रजिस्ट्रार एवं सिविल न्यायाधीश वरिष्ठ खण्ड एवं श्री मनोज कुमार भाटी सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा जागरूकता शिविर में सहभागिता के लिए उपस्थित हुए महाकाल बधिर संघ, उज्जैन एवं म.प्र. विकलांग सहायता समिति, उज्जैन से लगभग 100 हितग्राही का स्वागत किया गया। उक्त प्रदेशव्यापी ऑनलाइन जागरूकता शिविर कार्यक्रम के दौरान दिव्यांगजनों को उनके विधिक अधिकारों, निःशुल्क विधिक सहायता, शासकीय योजनाओं एवं समस्याओं के समाधान हेतु उपलब्ध सुविधाओं के संबंध में जानकारी प्रदान की गई। उपस्थित व्यक्तियों की समस्याओं को सुना गया एवं उनके निराकरण हेतु आवश्यक मार्गदर्शन दिया गया।

 

 

 

 

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर