VISITORS

0 1 8 8 2 2

August 12, 2026 10:48 pm

+91 8878812345

लेटेस्ट न्यूज़

पंचायतों में ग्रामीणों को जीवन रक्षक प्रशिक्षण

शब्द अग्नि / एजाज मंसूरी

शाजापुर । जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण अध्यक्ष, भारतीय रेड क्रॉस सोसायटी एवं जिला कलेक्टर सुश्री ऋजु बाफना के आदेशानुसार जिले के हाईवे किनारे स्थित ग्राम पंचायतों में सीपीआर (कार्डियो पल्मोनरी रिससिटेशन) जागरूकता एवं प्रशिक्षण अभियान संचालित किया गया। अभियान का उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं एवं आकस्मिक आपात स्थितियों में आमजन को जीवन रक्षक तकनीकों का प्रशिक्षण देकर मानव जीवन की रक्षा के लिए सक्षम बनाना है। अभियान के अंतर्गत ग्राम पंचायत सुनेरा, अभयपुर, मझनिया, भीलवाड़िया, पनवाड़ी उकावता एवं जलौदा में प्रशिक्षण आयोजित किए गए। सभी ग्राम पंचायतों में सरपंच एवं सचिव की उपस्थिति में ग्रामीणों को सीपीआर, प्राथमिक उपचार (फर्स्ट एड) तथा आपातकालीन परिस्थितियों में किए जाने वाले आवश्यक उपायों का प्रशिक्षण प्रदान किया गया।

(SDERF) टीम द्वारा ग्रामीणों को अभ्यास कराया गया

डिस्ट्रिक कमाण्डेंट श्री विक्रम सिंह एव, प्लाटून कमांडर श्रीमती नम्रता सरावत एवं एसडीईआरएफ (SDERF) टीम द्वारा ग्रामीणों को सीपीआर की तकनीकों का व्यावहारिक अभ्यास कराया गया। साथ ही राहवीर योजना एवं प्रधानमंत्री राहत योजना की जानकारी देते हुए बताया गया कि सड़क दुर्घटना की स्थिति में घायलों को प्राथमिक सहायता प्रदान करना, उन्हें स्थिर (Stabilize) रखना, मानसिक संबल देना, एम्बुलेंस एवं ईएमएस सेवाओं के पहुंचने तक आवश्यक देखभाल करना तथा गंभीर घायलों को शीघ्र अस्पताल पहुंचाना मानव जीवन बचाने में अत्यंत महत्वपूर्ण है। लोगो को दुपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट की उपयोगिता के बारे में भी समझाईश दी गयी।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर