*विश्व रक्तदाता दिवस पर जेसीआई श्योपुर के रक्तदान शिविर में 30 यूनिट रक्त संग्रह, संस्था हुई सम्मानित*
शब्द अग्नि जिला ब्यूरो बंटी सोनी
श्योपुर / रक्तदाता दिवस के अवसर पर जिला चिकित्सालय श्योपुर के ब्लड बैंक में जेसीआई श्योपुर द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में रक्तदाताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए रक्तदान किया, जिससे कुल 30 यूनिट रक्त संग्रहित हुआ। कार्यक्रम का उद्देश्य रक्तदान के प्रति जनजागरूकता बढ़ाना एवं जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करना था। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में अपर कलेक्टर श्री रूपेश उपाध्याय, पूर्व विधायक श्री दुर्गालाल विजय, श्री महावीर सिंह एवं सिविल सर्जन डॉ. आर.बी. गोयल उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन पुष्पाश्री फाउंडेशन के अध्यक्ष श्री अरुण ओसवाल द्वारा किया गया। इस अवसर पर जिले की विभिन्न सामाजिक एवं सहयोगी संस्थाओं के पदाधिकारी एवं प्रतिनिधि भी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
विश्व रक्तदाता दिवस के उपलक्ष्य में जिला चिकित्सालय द्वारा रक्तदान शिविरों के आयोजन में विशेष योगदान देने वाली संस्थाओं का सम्मान समारोह भी आयोजित किया गया। इस दौरान सिविल सर्जन डॉ. आर.बी. गोयल द्वारा जेसीआई श्योपुर को वर्षभर रक्तदान एवं जनसेवा गतिविधियों में उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया गया।
Author: Shabd Agni
.