VISITORS

0 1 4 8 0 7

June 28, 2026 5:24 am

+91 8878812345

Explore

Search

June 28, 2026 5:24 am

अनुगूंज राज्यव्यापी विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन

शब्द अग्नि
जिला ब्यूरो बंटी सोनी

श्योपुर, माननीय कार्यवाहक मुख्य न्यायाधिपति मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय एवं संरक्षक मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर माननीय न्यायमूर्ति विवेक रुसिया के मार्गदर्शन एवं निर्देशन में मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा श्रवण एवं वाक् बाधित समुदाय के व्यक्तियों तक अवसर की समानता समान अधिकार एवं न्याय तक प्रभावी पहुंच सुनिश्चित करने के उद्देश्य से आज अनुगूंज राज्यव्यापी विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का प्रसारण यूट्यूब के माध्यम से किया गया जिसके द्वारा मध्यप्रदेश के सभी 55 जिलों में एक साथ शिविर आयोजित हुआ। इसी अनुकम में माननीय प्रधान जिला न्यायाधीश एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कपिल मेहता की उपस्थिति में जिला न्यायालय परिसर श्योपुर स्थित एडीआर भवन में उक्त शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर माननीय विशेष न्यायाधीश जिला रजिस्ट्रार व अन्य न्यायाधीश, चिकित्सकगण, सामाजिक न्याय विभाग के अधिकारीगण, जिला दिव्यांग पुनर्वास केन्द्र के अधिकारीगण एवं सांकेतिक भाषा विशेषज्ञ व श्रवण एवं वाक् वाधित व्यक्ति उपस्थित रहे।

इस अवसर पर माननीय प्रधान जिला न्यायाधीश द्वारा अपने संबोधन में बताया कि श्रवण एवं वाक् वाधित समुदाय सहित प्रत्येक दिव्यांगजन को सम्मान, अवसर की समानता तथा न्याय तक निर्वाद पहुंच बनाना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है। शिविर उपरांत सांकेतिक विशेष शिक्षक के माध्यम से उपस्थित श्रवण एवं वाक् वाधित व्यक्तियों से वार्तालाप किये जाने पर उनके द्वारा अनुभव साझा किये गये। शिविर में जिला चिकित्सालय के चिकित्सीय टीम एवं सामाजिक न्याय के अधिकारीगण द्वारा दिव्यांगजन के परीक्षण व प्रमाण पत्र संबंधी सहायता हेतु हेल्पडेस्क लगाये गये। कार्यकम समापन पश्चात उपस्थित श्रवण एवं वाक् वाधित व्यक्तियों द्वारा जिला न्यायालय परिसर में पौधे रोपित किये गये।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर