VISITORS

0 1 8 8 3 2

August 13, 2026 2:44 am

+91 8878812345

लेटेस्ट न्यूज़

एसडीएम जैन ने किया खाद वितरण केंद्रों का निरीक्षण

शब्द अग्नि l राज ठाकुर

रायसेन । बाड़ी, किसानों को खरीफ फसल लगाने हेतु उर्वरक की आवश्यकता को देखते हुए एसडीएम राजस्व बरेली अंकित कुमार जैन ने खाद वितरण केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। एसडीएम अंकित कुमार जैन ने वरिष्ठ ओर कृषि विकास अधिकारी बाड़ी धरम सिंह एवं विक्टर रोड्रिक्स तहसीलदार के साथ मिलकर सरकारी एवं प्राइवेट डबल लॉक उर्वरक वितरण केंद्रों का निरीक्षण किया। उर्वरक वितरण की जानकारी भी संबंधित वितरण केंद्र के अधिकारियों से ली गई। निरीक्षण के दौरान एसडीएम राजस्व ने सख्त निर्देश दिए कि ई-विकास प्रणाली का उपयोग करते हुए किसानों को सुगमतापूर्वक उर्वरक वितरण करना सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि वितरण में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं की जाए। इस दौरान धर्म सिंह कृषि विस्तार अधिकारी कृषि विभाग बाड़ी, विकास मालवीय, मुकेश भारती कृषि विस्तार अधिकारी भी साथ में उपस्थित रहे। अधिकारियों ने किसानों से भी चर्चा कर उर्वरक उपलब्धता और वितरण व्यवस्था की जानकारी ली।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर