VISITORS

0 1 2 1 7 3

June 15, 2026 1:43 am

+91 8878812345

Explore

Search

June 15, 2026 1:43 am

सीहोर : भाजपा का प्रबुद्धजन सम्मेलन सम्पन्न

विकसित भारत के संकल्प के साथ भाजपा का प्रबुद्धजन सम्मेलन सम्पन्न

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में विश्व पटल पर सशक्त हुई भारत की पहचान : राजौ मालवीय

शब्द अग्नि / हिमालय गोहिया

सीहोर/ प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के सेवा, सुशासन एवं गरीब कल्याण के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी द्वारा जिला कार्यालय में प्रबुद्धजन सम्मेलन आयोजित किया गया। सम्मेलन में चिकित्सा, शिक्षा, विधि, व्यापार, प्रशासन एवं सामाजिक क्षेत्र से जुड़े गणमान्य नागरिकों ने सहभागिता की। जिला मीडिया प्रभारी प्रितेश राठौर ने बताया कि कार्यक्रम का शुभारंभ भाजपा प्रदेश मंत्री एवं मुख्य वक्ता राजौ मालवीय सहित अतिथियों द्वारा भारत माता, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्रों पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता राजौ मालवीय का स्वागत जिला महामंत्री पंकज गुप्ता ने दुपट्टा पहनाकर किया। साथ ही रिटायर्ड कैप्टन संजय कुलकर्णी, बाबूलाल पटेल, मारूति शिशिर, डॉ. अशोक जायसवाल एवं तारा कटारिया सहित अन्य अतिथियों का सम्मान किया गया।

सम्मेलन को संबोधित करते हुए मारूति शिशिर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत वैश्विक स्तर पर निरंतर नई उपलब्धियां अर्जित कर रहा है। उन्होंने केंद्र सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए कहा कि इन योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रहा है। बाबूलाल पटेल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश ने अनेक ऐसे ऐतिहासिक निर्णय और उपलब्धियां प्राप्त की हैं, जिनकी लंबे समय से अपेक्षा की जा रही थी। उन्होंने केंद्र सरकार की उपलब्धियों और विकास कार्यों पर विस्तार से प्रकाश डाला। कार्यक्रम में चिकित्सा क्षेत्र, अधिवक्ता, व्यवसायी, सेवानिवृत्त सैनिक, सेवानिवृत्त अधिकारी एवं विभिन्न सामाजिक क्षेत्रों के गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर