VISITORS

0 1 8 8 1 2

August 12, 2026 9:39 pm

+91 8878812345

लेटेस्ट न्यूज़

श्योपुर : ऑनलाइन योग सत्र आयोजित

जिले की विभिन्न आयुष संस्थाओं सहित कई स्थानों पर हुए कार्यक्रम
शब्द अग्नि
जिला ब्यूरो बंटी सोनी

श्योपुर / आयुष मंत्रालय भारत सरकार द्वारा हैबिल्ड हेल्थ टेक प्रायवेट लिमिटेड के सहयोग से 14 जून को ऑनलाइन योग सत्र का आयोजन किया गया। आगामी 21 जून 2026 को आयोजित होने वाले अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस से पूर्व ऑनलाइन योग सत्र के लिए जनभागीदारी हेतु आयुष विभाग द्वारा अधिक से अधिक लोगों को जोडने के लिए पंजीयन अभियान चलाया गया था। जिला आयुष अधिकारी डॉ जीपी वर्मा ने बताया कि इस वर्ष अधिकाधिक लोगों की सहभागिता सुनिश्चित कर भारत को वैश्विक स्तर पर नई पहचान दिलाने तथा विश्व रिकॉर्ड स्थापित करने का लक्ष्य निर्धारित था। आयुष मंत्रालय भारत शासन द्वारा हैबिल्ड हेल्थ प्रायवेट लिमिटेड के साथ मिलकर गिनीज वर्ल्ड रिकार्ड बनाने हेतु आज 14 जून को प्रात 6.15 से 7.35 बजे तक ऑनलाइन योग सत्र आयोजित किया गया। ऑनलाइन सत्र में विश्वभर से 4 लाख 35 हजार 831 लोगों द्वारा सहभागिता की गई। ऑनलाइन योग सत्र के दौरान श्योपुर जिले में आयुष विभाग की समस्त संस्थाओं एवं शहर के नगर पालिका पार्क, हजारेश्वर शिव मंदिर प्रांगण, योगशाला बस स्टैंड, पीजी कॉलेज, आदि स्थानों पर लोगों ने अपने-अपने मोबाइल से जुड़कर एवं अन्य नागरिकों ने अपने ही घर से जुड़कर ऑनलाइन यूट्यूब के माध्यम से योग अभ्यास किया और अधिक संख्या में ऑनलाइन जुड़कर गिनीज बुक में वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया। जिला जेल श्योपुर में भी टीवी स्क्रीन के माध्यम से योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर