VISITORS

0 1 2 1 7 3

June 15, 2026 1:38 am

+91 8878812345

Explore

Search

June 15, 2026 1:38 am

पिपरेसरा में पंचकुंडीय गायत्री महायज्ञ संपन्न

शब्द अग्नि मनोज जैन कलाकार

अशोकनगर। युग निर्माण योजना के अंतर्गत अखंड दीप शताब्दी एवं माताजी भगवती देवी शर्मा के जन्म शताब्दी वर्ष 2026 के अवसर पर ग्राम पिपरेसरा में आयोजित पंच कुंडीय गायत्री महायज्ञ उत्साह के साथ संपन्न हो गया। इस ऐतिहासिक वर्ष के उपलक्ष्य में आयोजित महायज्ञ में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने विश्व कल्याण की कामना से आहुतियां दीं। महायज्ञ के मुख्य वक्ता एवं राष्ट्रीय संत आचार्यश्री देव मुरारी बापू ने श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए गायत्री मंत्र का महत्व समझाया। उन्होंने कहा कि गायत्री मंत्र मनुष्य को सन्मार्ग की ओर ले जाता है। शताब्दी वर्ष के इस पावन समय में किया गया जप और यज्ञ आत्मिक उन्नति का मार्ग प्रशस्त करता है। यज्ञ का संचालन शंभू दयाल साहू, मंजू दांगी और कमलेश दुबे द्वारा पूर्ण वैदिक विधि-विधान और मंत्रोच्चार के साथ संपन्न कराया गया। महायज्ञ के शुभारंभ से पूर्व गांव में सामाजिक चेतना जागृत करने के लिए नशा मुक्ति जागरूकता रैली निकाली गई। रैली के माध्यम से ग्रामीणों को व्यसन छोडऩे और व्यसनमुक्त समाज बनाने का संकल्प दिलाया गया। इस अवसर पर अमर सिंह रघुवंशी, शिवराम रघुवंशी, अनीता कमरलाल साहू, बैजनाथ साहू, विजय अग्रवाल, अर्जुन सिंह रघुवंशी, रघुवीर सिंह रघुवंशी, अजय रघुवंशी, उग्रसेन रघुवंशी, महेंद्र सिंह रघुवंशी, लखन रघुवंशी, मनोज शर्मा, कृष्ण कुमार, पूरन रजक, संतकुमार, करण रघुवंशी, अपेश, लक्ष्मीनारायण पाल, रामकिशन चंदेल, राहुल रघुवंशी, विजय सिंह शामिल रहे।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर