VISITORS

0 1 2 1 7 3

June 15, 2026 1:45 am

+91 8878812345

Explore

Search

June 15, 2026 1:45 am

अतिक्रमण नहीं हटाया, सेकड़ो घरो में जल भरायेगा

छीपाबड़ नाले पर से 15 दिन से ज्यादा हो आए अतिक्रमण नहीं हटाया प्रशासन ने बरसात में 100 से अधिक घरों में जल भरायेगा
शब्द अग्नि डी एस चौहान

खिरकिया अनुविभागीय अधिकारी शिकायत की अनदेखी कर रहे हैं
कोलानाइजर ओर अधिकारी की सांठगांठ से अतिक्रमण हो रहा है
एक तरफ अतिक्रमण दूसरी तरफ प्रशासन नाला की सफाई करवा रहा है प्रशासन का दोहरा रवैया

खिरकिया / नगर के छीपाबड़ में हरदा रोड स्थित वार्ड 15 में नाले पर कॉलोनी मलिक ने मिट्टी डालकर अतिक्रमण कर लिया है ,इसकी जानकारी स्थानीय पार्षद अनिल मालाकार ने एसडीएम और सीएमओ को दी, इसके बाद एसडीएम ने कॉलोनी मलिक को नोटिस भी दिया मगर अब तक कालोनी मालिक ने नाले में से मिट्टी नही हटाई है कॉलोनी मालिक अपनी मनमानी कर रहा है वह नाले में से अतिक्रमण हटा नही रहा है नाले का आधा हिस्सा उसने अपने कब्जे में कर लिया है अगर समय रहते यह अतिक्रमण प्रशासन में नहीं हटाया तो बरसात के समय में सबसे अधिक घरों में जल भराव होगा जिसका जिम्मेदार कालोनी मालिक और प्रशासन होगा इस मामले में जिला कलेक्टर संज्ञान लेकर वार्ड 15 के नाले पर से मिट्टी हटवाये अब कुछ दिनों में बरसात आने वाली है और ऐसे में वार्ड 14 और 15 के करीब 100 से अधिक घरों में पानी भर जाएगा जिसके कारण उन्हें आर्थिक स्थिति का सामना करना पड़ेगा अगर प्रशासन अतिक्रमण नहीं हटाता है तो वार्ड वासी धरना प्रदर्शन करेंगे

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर