VISITORS

0 1 2 1 7 3

June 15, 2026 1:31 am

+91 8878812345

Explore

Search

June 15, 2026 1:31 am

बिलौंजी में जन कल्याण शिविर होगा आयोजित

अटल सामुदायिक भवन बिलौंजी में 15,16 एवं 18 जून को जन कल्याण शिविर

सिंगरौली, 14 जून 2026। नगरीय क्षेत्र के आम नागरिकों को शासन की कल्याणकारी योजनाओं का सीधा लाभ पहुंचाने और उनकी समस्याओं का मौके पर ही निराकरण करने के उद्देश्य से सिंगरौली में विशेष शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। शासन द्वारा जारी निर्देशों के तहत आगामी 15, 16 एवं 18 जून 2026 को नगर पालिक निगम सिंगरौली क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले अटल सामुदायिक भवन, बिलौंजी में जिला स्तरीय जनकल्याणकारी शिविर आयोजित किए जाएंगे। प्रदेश भर के विभिन्न विकासखंडों और नगरीय निकायों में 12 जून से 18 जून तक इन शिविरों के आयोजन के निर्देश दिए गए हैं, जिसके अंतर्गत सिंगरौली में यह त्रि-दिवसीय शिविर लगाया जा रहा है। इन शिविरों का मुख्य उद्देश्य एक ही स्थान पर नागरिकों को विभिन्न शासकीय विभागों द्वारा संचालित योजनाओं की पूरी जानकारी देना, पात्र हितग्राहियों से आवेदन फॉर्म भरवाना, उनकी समस्याओं का तत्काल निराकरण करना और योजनाओं का वास्तविक लाभ सुनिश्चित करना है।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर