VISITORS

0 1 2 9 2 8

June 19, 2026 3:40 pm

+91 8878812345

Explore

Search

June 19, 2026 3:40 pm

चुनाव आयोग की शवयात्रा निकाल जलाया पुतला

मीनाक्षी नटराजन का नामांकन खारिज होने के विरोध में युवक कांग्रेस ने निकाली चुनाव आयोग की शवयात्रा, योगेश चौहान बोले – “भाजपा के दबाव में काम कर रहा चुनाव आयोग”

शब्द अग्नि डी एस चौहान

हरदा । घंटाघर से नारायण टॉकीज तक निकाला विरोध मार्च, चुनाव आयोग का दाह संस्कार कर जताया आक्रोश, मीनाक्षी नटराजन का नामांकन खारिज किए जाने के विरोध में आज युवक कांग्रेस के नेतृत्व में घंटाघर से नारायण टॉकीज तक चुनाव आयोग की प्रतीकात्मक शवयात्रा निकाली गई। इस दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हाथों में तख्तियां लेकर चुनाव आयोग के खिलाफ नारेबाजी की तथा लोकतंत्र की रक्षा की मांग उठाई। नारायण टॉकीज चौराहे पर चुनाव आयोग का प्रतीकात्मक दाह संस्कार कर विरोध प्रदर्शन किया गया तथा सभा आयोजित की गई। सभा को संबोधित करते हुए युवक कांग्रेस जिला अध्यक्ष योगेश चौहान ने कहा कि चुनाव आयोग जैसी संवैधानिक संस्था को देश में निष्पक्ष और स्वतंत्र चुनाव कराने की जिम्मेदारी दी गई है, लेकिन वर्तमान परिस्थितियों में उसकी कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि मीनाक्षी नटराजन का नामांकन बिना किसी ठोस आधार के निरस्त किया गया, जबकि कांग्रेस द्वारा उठाए गए तथ्यों और आपत्तियों पर कोई गंभीर सुनवाई नहीं की गई।

 

 

 

 

 

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर