शब्द अग्नि / एजाज मंसूरी
5 लाख से अधिक बच्चों को दी जाएगी दो बूँद जिन्दगी की
शब्द अग्नि । इंदौर जिले में आगामी 28 जून को पल्स पोलियों का महाअभियान आयोजित किया जाएगा। इस दिन जिले के 5 लाख से अधिक बच्चों को पोलियो निरोधक दवा पिलाई जाएगी। इस अभियान की सफलता के लिए व्यापक तैयारियां की जा रही है। कलेक्टर श्री शिवम वर्मा की अध्यक्षता में तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में पल्स पोलियो की डिस्ट्रिक्ट टास्क फोर्स की बैठक संपन्न हुई। इस अवसर पर बताया गया कि भारत में 2011 के बाद एक भी केस पोलियो का नहीं मिला और 2014 में विश्व स्वास्थ्य संगठन ने भारत को पोलियो मुक्त घोषित कर दिया है, लेकिन भारत के पड़ोसी देश अफगानिस्तान एवं पाकिस्तान में अभी भी पोलियो नए केस पाए जा रहे हैं, इसलिए भारत सुरक्षात्मक कदम के तौर पर पल्स पोलियो अभियान अभी भी निरंतर चला रहा है। मोजाम्बीक एवं मलावी में भी गत वर्षों में पोलियो के केस पाए गये है, यह अफ्रीकन देश है। इस बैठक में स्वास्थ्य विभाग , शिक्षा विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, सामाजिक न्याय, रोटरी, लायन्स, IMA, IAP, मेडिकल कॉलेज, नर्सिंग कॉलेज, नेहरु युवा केन्द्र के साथ-साथ सामाजिक संगठन एवं NGO के प्रतिनिधि उपस्थित थे। कलेक्टर श्री शिवम् वर्मा ने सभी के सहयोग से अभियान को सफल बनाने का अनुरोध किया है।
Author: Shabd Agni
.