VISITORS

0 1 2 5 6 4

June 17, 2026 4:43 am

+91 8878812345

Explore

Search

June 17, 2026 4:43 am

इंदौर में नीट (यूजी) 2026 पुन: परीक्षा 21 जून को

शब्द अग्नि / एजाज मंसूरी

इंदौर में 57 परीक्षा केद्रों होंगी नीट यूजी की परीक्षा, 23,089 परीक्षार्थी होंगे शामिल

इंदौर में रविवार 21 जून को NEET (UG) 2026 पुन: परीक्षा आयोजित की जायेगी। परीक्षा के सफल एवं सुचारू आयोजन को लेकर  व्यापक तैयारियां की जा रही हैं। NEET परीक्षा के लिए इंदौर जिले में कुल 57 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जिनमें 23,089 परीक्षार्थी शामिल होंगे। परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम सवा 5 बजे तक आयोजित होगी। कलेक्टर श्री शिवम वर्मा के निर्देशन में परीक्षा के सफल एवं सुचारू और सुव्यवस्थित आयोजन को लेकर व्यापक इंतजाम किये जा रहे हैं। कलेक्टर श्री शिवम वर्मा ने निर्देश दिए है कि ऐसी व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाए जिससे विद्यार्थियों को किसी भी तरह की परेशानी का सामना नहीं करना पड़े। परीक्षा केन्द्रों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम रहेंगे। कलेक्टर श्री वर्मा ने यह भी कहा है कि परीक्षा की गोपनीयता एवं सुचिता का पूरा ध्यान रखा जाए। गड़बड़ी करने वाले या अपवाह फैलाने वालों के विरूद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। जिला प्रशासन द्वारा परीक्षा केन्द्रों पर पहुंचने के लिये एआईसीटीएसएल की बसें उपलब्ध कराई जायेंगी।

सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, कंट्रोल रूम बनाया 

सभी परीक्षा केन्द्रों पर पर्याप्त संख्या में पुलिस बल तैनात रहेगा। यातायात की सुगमता के लिये भी विशेष व्यवस्था की गई है। सभी परीक्षा केन्द्रों पर मेडिकल स्टॉफ एवं पांच केन्द्रों पर एक एम्बुलेंस की व्यवस्था की गई है। दिव्यांग परीक्षार्थियों के लिये व्हीलचेयर आदि की व्यवस्था रहेगी। परीक्षा केन्द्रों पर जनरेटर्स की पर्याप्त व्यवस्था की गई है। परीक्षार्थियों के अभिभावकों के लिये टेंट एवं पीने के पानी की व्यवस्था केन्द्र के बाहर रहेगी। परीक्षार्थियों से आग्रह किया गया है कि वे किसी भी भ्रामक जानकारी और अफवाहों पर ध्यान नहीं दें। जिला प्रशासन द्वारा परीक्षा केन्द्रों पर ड्यूटी मजिस्टेट तैनात किये गये है। उड़नदस्तों द्वारा भी प्रत्येक केन्द्र का भ्रमण कर सतत निगरानी रखी जायेगी। परीक्षाओं की व्यवस्थाओं को लेकर कलेक्टर कार्यालय के कक्ष क्रमांक-109 में कंट्रोल रूम बनाया गया है। कंट्रोल रूम के प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी रहेंगी।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर