VISITORS

0 1 8 1 6 7

August 2, 2026 9:38 am

+91 8878812345

लेटेस्ट न्यूज़

भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर का धार आगमन

युवाओं ने निकाली भव्य साइकिल रैली

शब्द अग्नि / राघवेंद्र रघुवंशी

धार। भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर के धार आगमन पर भाजपा युवा मोर्चा एवं भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य एवं ऐतिहासिक स्वागत किया गया। उनके स्वागत में शहर में विशाल साइकिल रैली का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। साइकिल रैली की शुरुआत मोहन टॉकीज से हुई, जो शहर के प्रमुख मार्गों से होती हुई शहीद चौक पहुंची। रैली के दौरान युवा कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह देखने को मिला तथा भाजपा एवं युवा मोर्चा के समर्थन में जोरदार नारे लगाए गए। शहीद चौक पहुंचने पर प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर का भव्य स्वागत किया गया।

इसके पश्चात शहीद चौक से भाजपा जिला कार्यालय तक विभिन्न स्थानों पर स्वागत मंच बनाए गए थे, जहां भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने पुष्पमालाओं एवं साफा पहनाकर उनका अभिनंदन किया। जिला महामंत्री अंकित भावसार, सुमित पाटीदार,लक्की सिसोदिया, विवेक पाटीदार, गौरव रघुवंशी, राजकुमार रघुवंशी, देवेंद्र रावल, लव प्रजापत एवं कपिल यादव ने अपने-अपने स्वागत मंचों से प्रदेश अध्यक्ष का आत्मीय स्वागत किया। भाजपा जिला कार्यालय पहुंचने पर आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि युवा शक्ति ही राष्ट्र और संगठन की सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने युवाओं से संगठन की विचारधारा और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर