मौके पर ही किया कई समस्याओं का निराकरण
शब्द अग्नि/आशीष बृजेश द्विवेदी
सिंगरौली। जिले के विभिन्न अंचलों से आए नागरिकों की समस्याओं के त्वरित निराकरण के उद्देश्य से कलेक्ट्रेट कार्यालय में जनसुनवाई का आयोजन किया गया। जनसुनवाई के दौरान कलेक्टर श्री गौरव बैनल ने उपस्थित होकर कुल 383 आवेदकों की समस्याओं को गंभीरता से सुना तथा मौके पर मौजूद अधिकारियों से कई आवेदनों का तत्काल निराकरण कराया।जनसुनवाई में अधिकांश शिकायतें विद्युत व्यवस्था से संबंधित प्राप्त हुईं। कलेक्टर ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को विद्युत आपूर्ति एवं रखरखाव कार्यों में तत्परता लाते हुए आवश्यक सुधार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही विस्थापन संबंधी समस्याओं को लेकर भी कुछ आवेदन प्राप्त हुए, जिनके संबंध में अधिकारियों को नियमानुसार त्वरित कार्रवाई करते हुए आवेदकों को शीघ्र राहत प्रदान करने के निर्देश दिए गए।
Author: Shabd Agni
.