VISITORS

0 1 2 6 6 5

June 17, 2026 11:53 pm

+91 8878812345

Explore

Search

June 17, 2026 11:53 pm

जिला जेल में कैदियों हेतु योग शिविर आयोजित

न्यायाधिपति ,विवेक रुसिया ने किया ऑनलाइन शुभारंभ

शब्द अग्नि/आशीष बृजेश द्विवेदी

​सिंगरौली,मध्य प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के निर्देशानुसार तथा माननीय अध्यक्ष महोदय जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के मार्गदर्शन में आज जिला जेल बैढ़न में कैदियों हेतु एक विशेष योग शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर का गरिमामय शुभारंभ मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय के माननीय कार्यपालक मुख्य न्यायाधिपति विवेक रुसिया द्वारा ऑनलाइन माध्यम से किया गया। इस अवसर पर जिला न्यायाधीश खालिद मोहतरम अहमद द्वारा योग के महत्व के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। उन्होंने कैदियों से सदा स्वस्थ बने रहने के लिए अपने दैनिक जीवनचर्या में नियमित रूप से योग को शामिल करने की अपील की।

​शिविर के दौरान उपस्थित मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट शिवचरण पटेल ने बताया कि जेलों में नियमित योग और ध्यान करने से कैदियों के हिंसक स्वभाव में कमी आती है तथा उनका तनाव और मानसिक अवसाद दूर होता है। योग उन्हें आत्म-नियंत्रण और सकारात्मक सोच के जरिए एक बेहतर इंसान बनने और अपराध का रास्ता छोड़ने में मदद करता है। इसके साथ ही इससे शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य में सुधार होता है और रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होती है। कार्यक्रम में उपस्थित बंदियों को बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष आर.डी. पाण्डेय द्वारा विभिन्न प्रकार के योग, आसनों, प्राणायाम और सूर्य नमस्कार की जानकारी देते हुए उनका व्यावहारिक अभ्यास कराया गया।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर