VISITORS

0 1 2 5 4 9

June 17, 2026 1:22 am

+91 8878812345

Explore

Search

June 17, 2026 1:22 am

सडक़-नाली नहीं, घरों में घुस रहा बदबूदार पानी

बच्चों को स्कूल जाने में आ रही परेशानी, की गुहार

शब्द अग्नि मनोज जैन कलाकार

अशोकनगर। विकास के दावों के बीच जिले के ग्राम कबीरा से एक ऐसी तस्वीर सामने आई है, जिसने प्रशासन की पोल खोलकर रख दी है। ग्राम कबीरा की एक कॉलोनी के वाशिंदे इन दिनों नरकीय जीवन जीने को मजबूर हैं। गांव में पक्की सडक़ और नाली निर्माण न होने के कारण बारिश के मौसम में पानी लोगों के घरों में जमा हो जाता है। इस गंभीर समस्या से परेशान होकर बड़ी संख्या में ग्रामीण महिलाएं मंगलवार को कलेक्ट्रेट पहुंचीं और जनसुनवाई में कलेक्टर के नाम आवेदन सौंपकर गुहार लगाई। जनसुनवाई में शिकायत करने आईं रीना, उमा, नंदनी, मिथिलेश, रमसखी, इमरती, गुड्डी, विनीता और सुनीता सहित अन्य महिलाओं ने बताया कि कॉलोनी क्षेत्र में सडक़ और नाली न होने से लगभग 25 से 30 घरों में घुटनों तक पानी भर जाता है। चिंता की बात यह है कि इस पानी के साथ बाहर की तमाम गंदगी और कचरा भी बहकर घरों के भीतर पहुंच जाता है। गंदगी के कारण पूरे इलाके में बदबू फैल जाती है जिससे रहवासियों को सांस लेना मुश्किल पड़ जाता और मासूम बच्चे लगातार मौसमी व संक्रामक बीमारियों का शिकार हो रहे हैं।

रास्ता बंद होने से थम जाती है बच्चों की पढ़ाई-

महिलाओं ने बताया कि घरों के सामने और रास्तों पर जलभराव इस कदर हो जाता है कि पैदल निकलना भी दूभर है। कीचड़ और गहरे पानी के कारण बच्चे स्कूल नहीं जा पाते हैं, जिससे उनकी पढ़ाई का भारी नुकसान हो जाता है। कबीरा कॉलोनी के समस्त परिवारों ने कलेक्टर से मांग की है कि ग्रामीणों के स्वास्थ्य और बच्चों के भविष्य को देखते हुए गांव में जल्द से जल्द पक्की सडक़ और नालियों का निर्माण कराया जाए ताकि जलभराव की इस स्थाई समस्या से निजात मिल सके।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर