लंबे समय से फरार स्थाई वारंटी गिरफ्तार
शब्द अग्नि / एजाज मंसूरी
बड़वानी। बड़वानी पुलिस अधीक्षक बड़वानी पद्मविलोचन शुक्ल द्वारा ऑपरेशन हवालात के तहत लंबे समय से फरार स्थाई वारंटियों की धरपकड़ हेतु मासिक समीक्षा बैठक में आवश्यक निर्देश दिए गए थे। उक्त निर्देशों के पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बड़वानी धीरज बब्बर एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) राजपुर श्री आयुष कुमार अलावा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी खेतिया निरीक्षक सुरेन्द्र कनेश के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा फरार वारंटियों की तलाश हेतु लगातार प्रयास किए जा रहे थे। इसी क्रम में पुलिस टीम द्वारा मुखबिर तंत्र को सक्रिय कर प्रभावी सूचना संकलित की गई। प्राप्त सूचना के आधार पर दिनांक 17-06-2026 को ग्राम आम्बापडावा में घेराबंदी कर प्रकरण क्रमांक 1024/22 के स्थाई वारंटी अमरसिंह पिता जामसिंह बारेला, उम्र 38 वर्ष, निवासी आम्बापडावा को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार वारंटी को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे उप जेल सेंधवा दाखिल किया गया। पुलिस की इस कार्यवाही में थाना प्रभारी खेतिया निरीक्षक सुरेन्द्र कनेश, सहायक उप निरीक्षक बाबूलाल सोलंकी, आरक्षक क्रमांक 271 सुनील मुवेल एवं आरक्षक क्रमांक 1108 पवन रावताले की सराहनीय भूमिका रही।
Author: Shabd Agni
.