VISITORS

0 1 2 6 7 5

June 18, 2026 1:13 am

+91 8878812345

Explore

Search

June 18, 2026 1:13 am

बालाघाट : जिले में 09 मिलीमीटर औसत वर्षा रिकार्ड

शब्द अग्नि/ सीमान्त राव बन्सोड़

बालाघाट – चालू वर्षा सत्र के दौरान बालाघाट जिले में 1 जून से 17 जून 2026 तक 09 मिलीमीटर औसत वर्षा रिकार्ड की गई है, जबकि गत वर्ष इसी अवधि में 15 मिलीमीटर वर्षा रिकार्ड की गई थी । जिले की औसत सामान्य वर्षा 1447 मिलीमीटर है। चालू वर्ष में 01 से 17 जून 2026 तक सबसे अधिक 22 मिलीमीटर वर्षा बैहर तहसील में और सबसे कम शून्य मिलीमीटर वर्षा किरनापुर तहसील में रिकॉर्ड की गई है। जबकि इसी अवधि में बालाघाट तहसील में 14 मिलीमीटर, वारासिवनी में 09 मिलीमीटर, लांजी में 03 मिलीमीटर, कटंगी में 11 मिलीमीटर, खैरलांजी में 03 मिलीमीटर, लालबर्रा में 07 मिलीमीटर, बिरसा में 01 मिलीमीटर और परसवाड़ा तहसील में 09 मिलीमीटर वर्षा रिकार्ड की गई है।

 

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर