दो प्रकरण में विधि विरुद्ध बालक गिरफ्तार, बालिका को सकुशल परिजनों से मिलाया गया।
शब्द अग्नि / एजाज मंसूरी
बड़वानी । पुलिस अधीक्षक बड़वानी पद्मविलोचन शुक्ल के नेतृत्व एवं निर्देशन में जिलेभर में संचालित ऑपरेशन मुस्कान” के तहत थाना कोतवाली पुलिस ने 02 अलग-अलग प्रकरणों में 02 नाबालिग बालिकाओं को लगभग 700 किलोमीटर दूर गुजरात राज्य के जूनागढ़ एवं पोरबंदर से सकुशल दस्तयाब किया। साथ ही एक प्रकरण में विधि विरुद्ध बालक को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के आदेश से बाल सुधार गृह झाबुआ भेजा गया तथा दोनों बालिकाओं को सकुशल उनके परिजनों से मिलाया गया। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय के निर्देशन एवं एसडीओपी महेश सुनैया के मार्गदर्शन में थाना कोतवाली प्रभारी निरीक्षक बलजीत सिंह बिसेन द्वारा नाबालिग बालिकाओं के लंबित अपहरण प्रकरणों को गंभीरता से लेते हुए उनकी तलाश हेतु 02 विशेष पुलिस टीमों का गठन किया गया।
दो नाबालिग बालिकाओं को गुजरात से सकुशल ढूंढकर दस्तयाब
गठित पुलिस टीमों द्वारा लगातार प्रयास करते हुए दोनों अलग-अलग प्रकरणों में नाबालिग बालिकाओं को लगभग 700 किलोमीटर दूर गुजरात राज्य के जूनागढ़ एवं पोरबंदर से सकुशल दस्तयाब किया गया। एक प्रकरण में नाबालिग बालिका का अपहरण कर ले जाने वाले विधि विरुद्ध बालक को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के आदेश से बाल सुधार गृह झाबुआ भेजा गया। दस्तयाब की गई दोनों नाबालिग बालिकाओं को उनके परिजनों के सुपुर्द कर उनके चेहरों पर पुनः मुस्कान लौटाई गई।
थाना प्रभारी बलजीत सिंह बिसेन का सराहनीय कार्य

पुलिस की इस कार्यवाही में निरीक्षक बलजीत सिंह बिसेन (थाना प्रभारी), उप निरीक्षक ललिता चौहान, उप निरीक्षक शीला सोलंकी, सहायक उप निरीक्षक दीपक ठाकुर, प्रधान आरक्षक संदेश, प्रधान आरक्षक देवीसिंह, महिला प्रधान आरक्षक संतोष, आरक्षक चेतन, आरक्षक दीपक एवं आरक्षक सुरेंद्र की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
Author: Shabd Agni
.