VISITORS

0 1 2 6 7 6

June 18, 2026 1:17 am

+91 8878812345

Explore

Search

June 18, 2026 1:17 am

समाधान दिवस में सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं

जनता की हर समस्या के समाधान के लिए समर्पित दिखे – कमल पटेल

शब्द अग्नि डी एस चौहान

राजस्व, अतिक्रमण, भूमि विवाद, पंचायत प्रशासन और सामाजिक न्याय से जुड़े मामलों पर गंभीरता से हुई सुनवाई, त्वरित समाधान का दिलाया भरोसा

हरदा। हरदा-खिरकिया विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय जननेता एवं प्रदेश के पूर्व कैबिनेट मंत्री कमल पटेल ने एक बार फिर जनसेवा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता का परिचय देते हुए आयोजित समाधान दिवस में आमजन की समस्याओं को गंभीरता से सुना। कार्यक्रम में जिले के विभिन्न गांवों से पहुंचे नागरिकों ने राजस्व, पंचायत, अतिक्रमण, भूमि विवाद, रोजगार, कोटवार नियुक्ति तथा सामाजिक न्याय से जुड़े अनेक प्रकरणों के आवेदन प्रस्तुत किए। समाधान दिवस के दौरान श्री पटेल ने प्रत्येक आवेदक की समस्या को ध्यानपूर्वक सुनते हुए संबंधित अधिकारियों तक विषय पहुंचाने तथा यथासंभव शीघ्र निराकरण कराने का भरोसा दिलाया। बड़ी संख्या में पहुंचे ग्रामीणों ने अपनी समस्याओं को सीधे पूर्व मंत्री के समक्ष रखकर न्याय की उम्मीद जताई।

 

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर