VISITORS

0 1 8 8 2 4

August 13, 2026 12:25 am

+91 8878812345

लेटेस्ट न्यूज़

रेत से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त, दो पर केस दर्ज

थाना जियावन पुलिस की कार्रवाई,

शब्द अग्नि/आशीष बृजेश द्विवेदी

पुलिस अधीक्षक श्री षियाज़ के.एम. के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री सर्वप्रिय सिन्हा एवं एसडीओपी देवसर डॉ. गायत्री तिवारी के मार्गदर्शन में थाना जियावन पुलिस ने अवैध रेत परिवहन के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए एक बिना नंबर की ट्रैक्टर-ट्रॉली में अवैध रेत परिवहन करते पकड़ा। पुलिस ने चालक एवं ट्रैक्टर मालिक के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता एवं खान एवं खनिज अधिनियम की सुसंगत धाराओं में प्रकरण दर्ज कर लगभग ₹4.05 लाख मूल्य की ट्रैक्टर-ट्रॉली एवं रेत जब्त की है। उक्त कार्रवाई थाना प्रभारी उपनिरीक्षक शेषनारायण दुबे के नेतृत्व में सहायक उपनिरीक्षक लक्ष्मीनारायण द्विवेदी एवं पुलिस टीम द्वारा की गई।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर