VISITORS

0 1 2 6 6 5

June 17, 2026 11:55 pm

+91 8878812345

Explore

Search

June 17, 2026 11:55 pm

सिंगरौली : ओवरलोड माफिया पर प्रशासनिक प्रहार

4 वाहन व 1 डोजर जप्त

शब्द अग्नि/आशीष बृजेश द्विवेदी

‘नो टॉलरेंस’ अभियान के तहत परिवहन विभाग की ताबड़तोड़ कार्रवाई, ₹12.80 लाख का राजस्व संग्रह
सिंगरौली। जिले में ओवरलोडिंग, प्रदूषण और अवैध परिवहन गतिविधियों के खिलाफ प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए परिवहन माफियाओं पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। कलेक्टर गौरव बैनल के निर्देश तथा क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी विक्रम सिंह राठौर के मार्गदर्शन में चलाए जा रहे “नो टॉलरेंस” अभियान के तहत परिवहन विभाग ने विभिन्न क्षेत्रों में सघन जांच अभियान चलाया।अभियान के दौरान चौकी बंधौरा क्षेत्र से तीनगुडी तथा चौकी सासन क्षेत्र से एक मालवाहक वाहन सहित कुल चार वाहन एवं एक डोजर को नियमों के उल्लंघन में जप्त कर आरटीओ कार्यालय में सुरक्षित रखा गया। जांच के दौरान फ्लाई ऐश और रेत का ओवरलोड परिवहन, बिना तिरपाल खुले में सामग्री ढुलाई, प्रदूषण नियंत्रण प्रमाणपत्र (पीयूसी) की अनुपलब्धता तथा अन्य दस्तावेजी अनियमितताओं पर विशेष नजर रखी गई।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर