VISITORS

0 1 2 6 6 5

June 17, 2026 11:53 pm

+91 8878812345

Explore

Search

June 17, 2026 11:53 pm

सिंगरौली : जिले में 9161 मीट्रिक टन उर्वरक उपलब्ध

खरीफ सीजन में खाद की नहीं होगी कमी,

शब्द अग्नि/आशीष बृजेश द्विवेदी

सिंगरौली। खरीफ फसलों की बुवाई को देखते हुए कृषि विभाग ने जिले में उर्वरकों की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित कर दी है। विभाग के अनुसार किसानों को इस सीजन में खाद की कमी का सामना नहीं करना पड़ेगा। उपसंचालक कृषि ने बताया कि जिले में वर्तमान में कुल 9161 मीट्रिक टन उर्वरक का भंडार उपलब्ध है। इसमें 7109 मीट्रिक टन यूरिया, 2052 मीट्रिक टन एनपीके (कॉम्प्लेक्स) तथा 44 मीट्रिक टन एसएसपी शामिल है। विभाग द्वारा यह उर्वरक सहकारी समितियों, डबल लॉक केंद्रों और निजी विक्रेताओं के माध्यम से किसानों तक पहुंचाया जा रहा है। आंकड़ों के अनुसार 1 अप्रैल से 16 जून तक किसानों को 1378 मीट्रिक टन उर्वरक का वितरण किया जा चुका है। इसमें 715 मीट्रिक टन यूरिया, 439 मीट्रिक टन एनपीके तथा 224 मीट्रिक टन डीएपी शामिल है। कृषि विभाग ने बताया कि खरीफ सीजन के लिए जिले को अब तक 10539 मीट्रिक टन उर्वरक प्राप्त हो चुका है और आपूर्ति व्यवस्था पूरी तरह सुचारू बनी हुई है।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर