VISITORS

0 1 2 6 6 5

June 18, 2026 12:13 am

+91 8878812345

Explore

Search

June 18, 2026 12:13 am

पारिवारिक कलह से तंग युवा टॉवर पर चढ़ा

शब्द अग्नि मनोज जैन कलाकार

अशोकनगर। देहात थाना क्षेत्र के अंतर्गत बुधवार को उस समय हडक़ंप मच गया, जब घरेलू विवाद से परेशान एक युवक अचानक 60 फीट ऊंचे बिजली के टॉवर पर चढ़ गया। युवक को ऊपर चढ़ता देख स्थानीय लोगों के हाथ-पांव फूल गए। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची देहात थाना पुलिस ने तत्परता दिखाई और करीब आधे घंटे की कड़ी मशक्कत व समझाइश के बाद युवक को सुरक्षित नीचे उतार लिया। पुलिस की इस सजगता से एक बड़ा हादसा होने से टल गया।
जानकारी के अनुसार जेल के पीछे रहने वाला 35 वर्षीय रामकृष्ण केवट पुत्र घासीराम पारिवारिक चल रहे आपसी विवाद के कारण पिछले कुछ समय से अत्यधिक मानसिक तनाव में था। बुधवार को इसी तनाव के चलते वह अचानक क्षेत्र में स्थित बिजली के ऊंचे टॉवर पर चढ़ गया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि युवक ऊपर चढक़र आत्मघाती कदम उठाने की बात कह रहा था। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार युवक शराब के नशे में था इसी कारण युवक बिजली के 60 फीट ऊंचे टॉवर पर चढ़ गया।

बिजली के तारों की ओर बढऩे से बढ़ा खतरा, नीचे रजाई लेकर खड़े हुए लोग-

युवक को टॉवर पर चढ़ा देख मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। स्थिति उस समय और अधिक तनावपूर्ण हो गई जब युवक टॉवर पर चढ़ते हुए सीधे बिजली के चालू तारों की ओर बढऩे लगा। अनहोनी की आशंका को देखते हुए नीचे मौजूद स्थानीय लोगों ने एहतियात के तौर पर तुरंत रजाई फैलाकर सुरक्षा घेरा तैयार किया ताकि यदि युवक नीचे गिरे तो उसे बचाया जा सके। इसी बीच सजग नागरिकों ने तुरंत पुलिस को मामले की सूचना दी।

पुलिसकर्मियों ने सूझबूझ से आधे घंटे में उतारा नीचे-

सूचना मिलते ही देहात थाने के प्रधान आरक्षक देवेंद्र खटीक और आरक्षक दिवेश बैरागी, मुकेश शाक्य सहित कोतवाली के एफआर के करीब 12-13 तुरंत मौके पर पहुंचे। पुलिसकर्मियों ने धैर्य और सूझबूझ का परिचय दिया। उन्होंने टॉवर के नीचे से ही युवक से लगातार संवाद स्थापित किया और उसे ढांढस बंधाया। करीब आधे घंटे तक चली इस बातचीत और समझाइश के बाद युवक का गुस्सा शांत हुआ और वह सुरक्षित नीचे उतरने के लिए तैयार हो गया।

परिजनों को बुलाकर दी गई समझाइश-

युवक को सकुशल नीचे उतारने के बाद पुलिस उसे अपनी अभिरक्षा में लेकर थाने ले आई, जहां पुलिस अधिकारियों ने युवक की काउंसलिंग की और उसके परिजनों को भी थाने बुलाया गया। पुलिस ने दोनों पक्षों को बैठकर आपसी विवाद का शांतिपूर्ण और कानूनी तरीके से समाधान निकालने की सलाह दी साथ ही भविष्य में दोबारा ऐसा आत्मघाती कदम न उठाने की सख्त हिदायत देकर परिजनों के सुपुर्द किया

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर