VISITORS

0 1 2 6 6 2

June 17, 2026 10:54 pm

+91 8878812345

Explore

Search

June 17, 2026 10:54 pm

पुलिस की कार्रवाई: चोरी करते दो रंगे हाथ गिरफ्तार

शब्द अग्नि मनोज जैन कलाकार

अशोकनगर। जिले में अपराधों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत अशोकनगर पुलिस को सफलता मिली है। थाना बहादुरपुर पुलिस ने चोरी की वारदात को अंजाम देते हुए दो शातिर आरोपियों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से एक मोटरसाइकिल, 315 बोर का देशी कट्टा तथा एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार फरियादी जाहिद पुत्र हामिद खान उम्र 37 साल निवासी बस स्टैंड बहादुरपुर ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 16 जून की रात दो अज्ञात व्यक्ति उसके घर में घुसकर अलमारी का ताला तोडऩे का प्रयास कर रहे थे। खटपट की आवाज सुनकर जब वह कमरे में पहुंचा तो दोनों आरोपी घर का सामान बिखेर रहे थे। इसकी सूचना तत्काल डायल112 को दी गई। सूचना मिलते ही डायल112 और रात्रि गश्त पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों आरोपियों को मौके से पकड़ लिया।

पूछताछ में आरोपियों ने अपने नाम पप्पू पुत्र मांगीलाल भील निवासी शेरपुरा थाना जामनेर जिला गुना तथा माखन सिंह पुत्र चंपालाल भील निवासी विशनखेड़ा थाना आरोन जिला गुना बताए। पुलिस ने आरोपियों के मेमोरेण्डम के आधार पर घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल को बायपास स्थित नदी किनारे झाडिय़ों से बरामद किया। मोटरसाइकिल की तलाशी के दौरान उसकी डिग्गी से एक 315 बोर का देशी कट्टा और एक जिंदा राउंड भी मिला, जिसे विधिवत जब्त कर लिया गया। इसके अलावा चोरी के प्रयास में प्रयुक्त लोहे की छड़ और अन्य औजार भी बरामद किए गए। पुलिस के अनुसार बरामद सामग्री की कुल कीमत लगभग एक लाख रुपये आंकी गई है। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया जा रहा है। प्रारंभिक जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी पूर्व में गुना और अशोकनगर जिलों में चोरी की वारदातों में संलिप्त रहे हैं। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी नीलम सिंह सहित पुलिस टीम के अन्य सदस्यों की सराहनीय भूमिका रही।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर