शब्द अग्नि / धार, गंधवानी जनपद पंचायत में काम करने वाले पंचायत सचिव और रोजगार सहायकों के द्वारा संयुक्त रूप से गंधवानी की मुख्य कार्यपालन अधिकारी राधा डावर को ज्ञापन सौंप कर वेतन देने की मांग की है ।ज्ञापन के माध्यम से पंचायत सचिव ने बताया कि हमें लगातार तीन माह से वेतन नहीं मिल पाया इसी तरह रोजगार सहायकों ने बताया कि लगभग 6 से 7 माह बीत जाने के बाद भी वेतन प्राप्त नहीं हो पाया जिससे मैं आर्थिक चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है इसलिए हमें शीघ्र वेतन दिया जाए मामले में ज्ञापन के माध्यम से कर्मचारियों ने बताया कि शासन के कार्य लगातार हम लोग फील्ड में रहकर करते हैं और जमीनी स्तर पर सभी शासन की योजनाओं का क्रियान्वयन भी बेहतर ढंग से करते हैं लेकिन 6 माह तक वेतन नहीं मिलने से हमें बड़ी कठिनाइयां होती है क्योंकि आजीविका चलाने के लिए वेतन जरूरी है हम लंबे समय से सैलरी नहीं मिली जिससे हमें परेशानी हो रही है ऐसे में हम लोगों को सैलरी दी जाएं ताकि आर्थिक स्थिति ठीक हो सके।
Author: Shabd Agni
.