VISITORS

0 1 2 8 3 5

June 19, 2026 1:26 am

+91 8878812345

Explore

Search

June 19, 2026 1:26 am

हर वर्ग तक पहुंचाए जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ

भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा प्रदेश मंत्री ने किया ऊर्जा का संचार

शब्द अग्नि / जमीर मंसूरी

खरगोन। भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश मंत्री बलवंत भाटी बुधवार को जिले के प्रवास पर पहुंचे। उनके आगमन पर भाजपा कार्यालय में पार्टी कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। भाटी का यह प्रवास जिले में पिछड़ा वर्ग मोर्चा को सशक्त करने और संगठन की गतिविधियों को गति प्रदान करने के उद्देश्य से किया गया है। भाजपा पिछड़ा वर्ग प्रदेश पदाधिकारी जितेंद्र यादव, मोर्चा जिलाध्यक्ष गणेश पटेल, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष शीला पटेल आदि ने स्वागत किया। इस दौरान प्रदेश मंत्री श्री भाटी ने एक परिचयात्मक बैठक में हिस्सा लिया। मोर्चा जिलाध्यक्ष श्री पटेल ने कहा कि प्रदेश मंत्री का यह प्रवास जिले में पार्टी के पिछड़ा वर्ग मोर्चा के लिए नई ऊर्जा और दिशा प्रदान करने वाला सिद्ध होगा, जिससे संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूती मिलेगी।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर