VISITORS

0 1 4 7 8 1

June 27, 2026 10:36 pm

+91 8878812345

Explore

Search

June 27, 2026 10:36 pm

खरगोन में ब्राउन शुगर के साथ आरोपी गिरफ्तार

10 ग्राम ब्राउन शुगर जब्त, कीमत करीब 1 लाख रुपये

शब्द अग्नि / जमीर मंसूरी

खरगोन। जिले के बिस्टान थाना क्षेत्र में पुलिस ने ब्राउन शुगर की तस्करी के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 10 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद की है। जब्त मादक पदार्थ की कीमत करीब एक लाख रुपये आंकी गई है। आरोपी के खिलाफ पूर्व से भी कई आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं बिस्टान थाना प्रभारी गुलाबसिंह रावत ने बताया कि पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि आंवली रोड स्थित भीलट देव मंदिर के सामने एक युवक अवैध रूप से ब्राउन शुगर बेचने की फिराक में खड़ा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मौके पर घेराबंदी कर संजयनगर, खरगोन निवासी रिजवान पिता इकबाल पठान को पकड़ लिया तलाशी लेने पर उसके पास से 10 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/21 के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार आरोपी को न्यायालय से रिमांड पर लेकर ब्राउन शुगर के सप्लायर तथा इससे जुड़े तस्करी नेटवर्क के संबंध में पूछताछ की जाएगी जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी के खिलाफ खरगोन कोतवाली थाने में एनडीपीएस एक्ट सहित 11 मामले तथा बलकवाड़ा थाने में एक मामला पूर्व से दर्ज है पुलिस अब मादक पदार्थों की आपूर्ति श्रृंखला और इस अवैध कारोबार से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुटी हुई है।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर