मोहर्रम व्यवस्था और नशा उन्मूलन पर जिला मुस्लिम कमेटी बड़वानी के प्रतिनिधि मंडल ने एसपी से की मुलाकात।
शब्द अग्नि / एजाज मंसूरी
बड़वानी । जिला मुस्लिम कमेटी बड़वानी के प्रतिनिधि मंडल ने बुधवार को जिला पुलिस अधीक्षक से मुलाकात कर मोहर्रम त्योहार के दौरान होने वाले कार्यक्रमों की जानकारी दी। मुलाकात के दौरान जिले के शहर, नगर और बस्तियों में उचित एवं पर्याप्त पुलिस व्यवस्था सुनिश्चित करने पर चर्चा हुई। प्रतिनिधि मंडल ने पुलिस विभाग द्वारा चलाए जा रहे ऑपरेशन 3D (डीजे, दारू, दहेज)* की सराहना की। साथ ही नशे की रोकथाम के लिए विशेष कार्यवाही की अपेक्षा जताई। प्रतिनिधि मंडल ने बताया कि मोहर्रम के बाद बड़वानी शहर के पानवाड़ी में मुस्लिम समाज के साथ जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसके अलावा जिले की सभी बड़ी बस्तियों में भी जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित करने पर चर्चा हुई। प्रतिनिधि मंडल में शामिल रहे:*जिला सदर अब्दुल सत्तार मंसुरी,अब्दुल रहीम तिगाले, फजलुर्रहमान शेख वही जिला सेकेट्री आरिफ शेख जिला मुस्लिम कमेटी पूर्व मीडिया प्रभारी अब्दुल सादिक चंदेरी ने दी मीडिया को जानकारी।
Author: Shabd Agni
.