बच्चों को मिलेगी दीनी और आधुनिक शिक्षा
बड़वानी । बड़वानी के पार पाटी रोड स्थित ईदगाह भवन परिसर में दारुल उलूम अनवारे मुस्तफा* का शुभारंभ समाजजनों एवं प्रबुद्ध नागरिकों की उपस्थिति में संपन्न हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत पवित्र कुरआन शरीफ की तिलावत से हुई। इसके बाद जामा मस्जिद के खतीब व इमाम मौलाना अब्दुल जब्बार नूरी साहब ने फातिहा ख्वानी कराई।शिक्षा के साथ रहने-खाने की व्यवस्था, मदरसा प्रबंधन ने बताया कि संस्थान में मुस्लिम बच्चों को दीनी तालीम के साथ-साथ हिंदी, उर्दू, अरबी, अंग्रेजी और गणित जैसे विषयों की शिक्षा दी जाएगी। विद्यार्थियों के लिए रहने, खाने-पीने और छात्रावास की समुचित व्यवस्था भी की गई है।
मदरसा संचालन हेतु कमेटी का गठन किया
मदरसे के सदर *सादिक मंसूरी* ने बताया कि सुचारु संचालन के लिए कमेटी गठित की गई है, जिसमें *फजलुर्रहमान शेख* को सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई है। उन्होंने कहा कि बच्चों को दीनी शिक्षा के साथ आधुनिक और दुनियावी शिक्षा भी दी जाएगी, ताकि वे समाज और राष्ट्र के विकास में सकारात्मक भूमिका निभा सकें पुस्तक विमोचन और पुलिस अधिकारी का संदेश। कार्यक्रम में शहर के प्रसिद्ध शायर, मध्यप्रदेश शासन के पूर्व राजपत्रित अधिकारी एवं पूर्व सीएमओ *अब्दुल सादीक शेख* द्वारा लिखित पुस्तक _”बहत्तर कलाम शहीदाने कर्बला के नाम”_ का विमोचन किया गया।अब्दुल सादीक शेख बुंदेली ने बताया कि पुस्तक में शहीदाने कर्बला, हजरत इमाम हुसैन (अ.स.) की कुर्बानी और इस्लामी शिक्षाओं से जुड़े पहलुओं को सरल भाषा में प्रस्तुत किया गया है ।पुलिस अधिकारी असद खान ने शुभारंभ पर हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि यह संस्थान बच्चों के लिए एक महत्वपूर्ण शैक्षणिक केंद्र बनेगा, जो उन्हें धार्मिक शिक्षा के साथ आधुनिक और व्यावहारिक शिक्षा भी देगा। उन्होंने संस्थापकों और प्रबंधन समिति को इस पहल के लिए शुभकामनाएं दीं। परिस्थिति और सहयोग का आह्वान कार्यक्रम में अब्दुल कय्यूम कुरैशी, जांगीर शेख, अब्दुल अजीज मंसूरी, अब्दुल रहीम तिगाले, कमरुज्ज़मा शेख सहित बड़ी संख्या में समाजजन और गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।
कमेटी के पदाधिकारियों में अध्यक्ष सादिक मंसूरी (काटन), सचिव फजलुर्रहमान शेख, उपाध्यक्ष जुबैर मंसूरी, अब्दुल कय्यूम सिद्दीक शेख, डॉ. शोएब गौरी, कोषाध्यक्ष मोहम्मद अफीक शेख और संयुक्त सचिव मलिक शेख शामिल रहे। कार्यक्रम के अंत में उलेमा-ए-किराम और उपस्थित समाजजनों ने हजरत मुहम्मद मुस्तफा सल्लाहु अलैहि वसल्लम की शान में सलाम पेश किया और तबर्रुक वितरित किया गया। वक्ताओं ने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में यह प्रयास आने वाली पीढ़ियों के लिए लाभकारी सिद्ध होगा और समाजजनों से इसके संचालन एवं विकास में सहयोग का आह्वान किया। यह जानकारी पत्रकार एवं समाजसेवी अब्दुल सादिक चंदेरी को अब्दुल अजीज मंसूरी जी द्वारा दी गई।
Author: Shabd Agni
.