VISITORS

0 1 8 8 2 3

August 12, 2026 11:18 pm

+91 8878812345

लेटेस्ट न्यूज़

बाइक छोड़कर भागे चोर, ग्रामीणों ने जलाई

चोरी करते पकड़े गए बदमाश बाइक छोड़कर भागे, ग्रामीणों ने* *मोटरसाइकिल में लगाई आग

शब्द अग्नि / जिला ब्यूरो बंटी सोनी

श्योपुर,  जिले के ग्राम इच्छापुरा में चोरी की कोशिश के दौरान ग्रामीणों की सतर्कता से बदमाशों की योजना नाकाम हो गई। बताया जा रहा है कि चोरी करते समय कुछ संदिग्ध लोगों को ग्रामीणों ने देख लिया, जिसके बाद वे अपनी मोटरसाइकिल मौके पर छोड़कर भाग निकले। घटना के बाद ग्रामीणों में काफी आक्रोश देखने को मिला। गुस्साए लोगों ने मौके पर छोड़ी गई मोटरसाइकिल को आग के हवाले कर दिया। देखते ही देखते बाइक जलकर खाक हो गई। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी जुटाई। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि मोटरसाइकिल किसकी है और मौके से फरार हुए संदिग्ध कौन थे। वहीं ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में चोरी की घटनाओं को लेकर लंबे समय से असुरक्षा का माहौल बना हुआ है। पुलिस मामले की जांच कर रही है तथा फरार आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर